हरदोई: फांसी पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई। युवक का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका हुआ देखा गया। उसकी मौत के बारे में घर वाले फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। बताते है कि माधौगंज थाने के गौरा गांव निवासी जयपाल …
हरदोई। युवक का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका हुआ देखा गया। उसकी मौत के बारे में घर वाले फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।
बताते है कि माधौगंज थाने के गौरा गांव निवासी जयपाल के चार बेटे है। 20 वर्षीय बेटा सरनाम उर्फ पउआ खेती-बाड़ी में हाथ बंटाता था। गुरुवार की शाम गांव के बाहर एक पेड़ से उसका शव गमछे से फांसी पर लटका हुआ देखा गया। इसका पता होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।
सरनाम उर्फ पउआ ने किस मजबूरी के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठाया ? इस सवाल पर उसके घर वाले फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।
पढ़ें- बाराबंकी: किशोरी ने देर रात फांसी लगाकर दी जान, मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
