गर्लफ्रेंड सबा आजाद के फैन हुए ऋतिक रोशन, इंस्टाग्राम पर बांधे तारीफों के पुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। ऋतिक रोशन इन दिनों गर्लफ्रेंड सबा आजाद के हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आते हैं। यह कपल इन दिनों लगातार सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफों के पुल बांधते हुए अपने इंस्टा पर दो स्टोरी शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने उनकी फिल्म की …

मुंबई। ऋतिक रोशन इन दिनों गर्लफ्रेंड सबा आजाद के हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आते हैं। यह कपल इन दिनों लगातार सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफों के पुल बांधते हुए अपने इंस्टा पर दो स्टोरी शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने उनकी फिल्म की खूब तारीफ की है।

ऋतिक रोशन ने दो स्टोरी शेयर की हैं, जिसमें से पहली स्टोरी में उन्होंने द रॉकेट बॉयज का पोस्टर शेयर किया है, और लिखा है कि- रिपीट वॉच, इस फिल्म से बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। बेहद ही शानदार काम इस टीम ने कर दिखाया है। यह सोच कर काफी प्राउड फील होता है कि हम में से किसी एक ने इसे मेड इन इंडिया बनाया है।

दूसरी स्टोरी में उन्होंने पूरी स्टारकास्ट को टैग करते हुए उनकी तारीफों में दो-दो लाइनें लिखी हैं। लेकिन हम आपको बताते हैं कि आखिर ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में क्या लिखा है।

पढ़ें- Palak Sidhwani Photos: TMKOC की सोनू ने क्रॉप टॉप में बिखेरा जलवा, फैंस हुए फिदा

संबंधित समाचार