बहराइच: किसान डिग्री कॉलेज में हुआ ‘आत्मनिर्भर भारत प्रदर्शनी’ का आयोजन, अभिलाषा को मिला प्रथम स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर के किसान पीजी कॉलेज के चित्रकला विभाग की ओर से परिषदीय कार्यक्रम कराये जा रहे हैं। डिग्री कॉलेज में आत्म निर्भर भारत प्रदर्शनी लगी। किसान डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को आत्मनिर्भर भारत की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का निर्देशन चित्रकला विभाग की प्रभारी डॉ. सविता वर्मा ने किया। आत्मनिर्भर भारत प्रदर्शनी …

बहराइच। शहर के किसान पीजी कॉलेज के चित्रकला विभाग की ओर से परिषदीय कार्यक्रम कराये जा रहे हैं। डिग्री कॉलेज में आत्म निर्भर भारत प्रदर्शनी लगी।

किसान डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को आत्मनिर्भर भारत की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का निर्देशन चित्रकला विभाग की प्रभारी डॉ. सविता वर्मा ने किया। आत्मनिर्भर भारत प्रदर्शनी का शुभारंभ किसान पीजी कालेज के सचिव डॉ. एसपी सिंह ने फीता काट कर किया। प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की कलाओं से आत्मनिर्भर होने का परिचय दिया।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभिलाषा अग्रवाल, द्वितीय दिशा तिवारी और अनामिका को तृतीय स्थान, निधि उपाध्याय, तयबा रही। निर्णायक मंडल में सैन्य विज्ञान के प्रभारी डॉ. चंद्र शेखर पाण्डेय और गृह विज्ञान प्रभारी ने डॉ. तसनीम जैदी ने प्रदर्शनी में योगदान दिया।

यह भी पढ़ें- देवरिया: पीजी कॉलेज की दीवार गिरने से दो बच्चियों की दबकर मौत

संबंधित समाचार