रायबरेली: जिले में 22 नए गेहूं खरीद केंद्र खोलने का डीएम ने दिया आदेश
रायबरेली। डीएम माला श्रीवास्तव ने रबी विपणन न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत क्रय एजेंसी खाद्य विभाग के 8 तथा पीसीएफ को 14 समेत कुल 22 नये गेहूं क्रय केन्द्रों को खोले जाने के आदेश दिये है। इसमें क्रय एजेंसी खाद्य विभाग द्वारा ब्लाक राही में रायबरेली मंडी चतुर्थ, पंचम व पष्ठम, ब्लाक लालगंज में …
रायबरेली। डीएम माला श्रीवास्तव ने रबी विपणन न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत क्रय एजेंसी खाद्य विभाग के 8 तथा पीसीएफ को 14 समेत कुल 22 नये गेहूं क्रय केन्द्रों को खोले जाने के आदेश दिये है। इसमें क्रय एजेंसी खाद्य विभाग द्वारा ब्लाक राही में रायबरेली मंडी चतुर्थ, पंचम व पष्ठम, ब्लाक लालगंज में लालगंज मंडी द्वितीय, ब्लाक डलमऊ में डलमऊ उप मण्डी द्वितीय, ब्लाक महराजगंज में महराजगंज उप मण्डी चतुर्थ व पंचम एवं ब्लाक सलोन में सलोन मंडी द्वितीय में नये गेहूँ क्रय केन्द्र खोले गये है।
इसी प्रकार क्रय एजेन्सी पीसीएफ द्वारा ब्लाक सतांव में सहकारी समिति मनेहरू, ब्लाक डलमऊ में सहकारी समिति रायपुर टप्पाहवेली, ब्लाक दीनशाहगौरा में सहकारी समिति गौराहरदो व धूता, ब्लाक ऊँचाहार सहकारी समिति किशुनदासपुर, ब्लाक जगतपुर सहकारी समिति दौलतपुर उड़वा, ब्लाक सलोन में सहकारी समिति ब्योली व डीसीडीएफ सलोन एट सलोन मण्डी, ब्लाक डीह में सहकारी समिति मऊ व पदमनपुर बिजौली, ब्लाक सरेनी में सहकारी समिति निसगर, ब्लाक लालगंज में डीसीडीएफ लालगंज , मण्डी लालगंज एवं ब्लाक महराजगंज में सहकारी समिति हलोर व कोटवामोहम्मदाबाद में नये गेहूँ क्रय केन्द्र खोले गये है।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: प्रकृति से नाता जोड़ कराया Feel Good, घर-आंगन से बिखेरी हरियाली
