ठंडी हवाओं से सरोवर नगरी का मौसम हुआ खुशनुमा,अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी में शुक्रवार शाम को एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। कई दिनों से तापमान में हुई वृद्धि से भीषण गर्मी पड़ रही थी। गुरुवार देर रात हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई थी। वहीं, शुक्रवार सुबह चटक धूप खिलने से दिन भर गर्मी का एहसास रहा लेकिन …

नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी में शुक्रवार शाम को एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। कई दिनों से तापमान में हुई वृद्धि से भीषण गर्मी पड़ रही थी। गुरुवार देर रात हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई थी। वहीं, शुक्रवार सुबह चटक धूप खिलने से दिन भर गर्मी का एहसास रहा लेकिन शाम के समय तेज ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो गया।

पर्यटकों ने नौका विहार का आनंद उठाया और दर्शनीय स्थलों पर भी पर्यटक सैर सपाटा करते नजर आए। मौसम विज्ञान के प्रभारी प्रताप बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा।

संबंधित समाचार