अयोध्या: बाइक सवार दो बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को पीटा फिर सोने की चेन छीनकर भागे
अयोध्या। कोतवाली नगर अन्तर्गत शक्ति विहार कालोनी देवकाली में शुक्रवार सुबह छह बजे बाइक सवार दो बदमाश एक 80 वर्ष की महिला को धक्का दे सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। बदमाशों ने वारदात अंजाम देने के दौरान बुजुर्ग महिला को पीटा भी, जिससे उनको चोटें आई हैं। पीड़ित महिला के पुत्र अरुण …
अयोध्या। कोतवाली नगर अन्तर्गत शक्ति विहार कालोनी देवकाली में शुक्रवार सुबह छह बजे बाइक सवार दो बदमाश एक 80 वर्ष की महिला को धक्का दे सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। बदमाशों ने वारदात अंजाम देने के दौरान बुजुर्ग महिला को पीटा भी, जिससे उनको चोटें आई हैं।
पीड़ित महिला के पुत्र अरुण कुमार त्रिपाठी ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक उनकी मां कुसमा देवी सुबह लगभग 6 बजे घर से थोड़ी दूरी पर फूल तोड़ने के लिए निकली थीं। कालोनी में ही घर से 100 मीटर की दूरी पर दो अज्ञात लोग जो बाइक से थे, उनकी सोने की चेन छीनने का प्रयास किया।
असफल होने पर धक्का देकर गिरा दिया व लात घूंसों से मारा-पीटा। इसी बीच चेन छीन कर भाग गए। कालोनी के कुछ लोग पीछे दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश भाग गए। नगर कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: 25 हजार की इनामी नीलम कौशल गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज
