बरेली: गाय के दूध से कुपोषित बच्चों की सेहत का रखा जाएगा ध्यान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अति कुपोषित बच्चों की सेहत सुधारने के लिए गाय का दूध उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे बच्चों के परिवार में गाय पालने की जगह और साधन होंगे तो सरकारी गोशाला से उन्हें निशुल्क गाय दिलाई जाएगी। उन्हें गाय पालने के लिए रुपये भी दिए जाएंगे। इसके लिए ब्लॉक वार सूची तैयार की जाएगी। …

बरेली, अमृत विचार। अति कुपोषित बच्चों की सेहत सुधारने के लिए गाय का दूध उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे बच्चों के परिवार में गाय पालने की जगह और साधन होंगे तो सरकारी गोशाला से उन्हें निशुल्क गाय दिलाई जाएगी। उन्हें गाय पालने के लिए रुपये भी दिए जाएंगे। इसके लिए ब्लॉक वार सूची तैयार की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पिछले कार्यकाल में अति कुपोषित बच्चों लिए गाय के दूध से पोषण की व्यवस्था करने का निर्णय लिया था। इसके लिए बच्चों के परिजनों को गोशालाओं से गाय दिलाई जाएगी। ये परिवार इन गायों को बाद में बेच नहीं पाएंगे। सरकार ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए एक गाय के पालन के लिए 900 रुपये प्रति माह देने का भी एलान किया है।

इसके अलावा परिषदीय स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों की खाली पट्टी जमीनों पर किचन गार्डन बनाने के लिए कहा गया है। यहां हरी सब्जियां उगाई जाएंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद में वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्रों पर 6300 बच्चे अति कुपोषण और 23000 से अधिक बच्चे कुपोषण का शिकार हैं। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर 52446 धात्री और गर्भवती महिलाएं पंजीकृत हैं। इनके अलावा 9648 किशोरी हैं। कुपोषण से बचाव के लिए गाय का दूध दिलाने के लिए कुपोषित बच्चों के परिवार को गाय दी जाएगी।

वजन व लंबाई से होते हैं बच्चे चिह्नित

कुपोषित बच्चों को उनके वजन व लंबाई के आधार पर चिह्नित किया जाता है। आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उनकी सेहत की देखभाल की जाती है। बच्चों के माता-पिता को भी बच्चों की सेहत के प्रति सजग किया जाता है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: नगर निगम के खाते से बिना हस्ताक्षर समस्तीपुर में निकाले गए 99 हजार से अधिक रुपए, तीन पर रिपोर्ट

संबंधित समाचार