बरेली: दिल्ली क्राइम ब्रांच के फर्जी इंस्पेक्टर-दरोगा ने कई को बनाया था निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर और दारोगा बनकर वसूली करने वाले ठगों ने जिले के कई और लोगों को अपना निशाना बनाया था। मीडिया में उनकी खबरें छपने के बाद कई लोग थाने पहुंचे और आरोपियों पर दबाव बनाकर ठगी करने के आरोप लगाए। पुलिस अब नई शिकायतों पर भी …

बरेली, अमृत विचार। खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर और दारोगा बनकर वसूली करने वाले ठगों ने जिले के कई और लोगों को अपना निशाना बनाया था। मीडिया में उनकी खबरें छपने के बाद कई लोग थाने पहुंचे और आरोपियों पर दबाव बनाकर ठगी करने के आरोप लगाए। पुलिस अब नई शिकायतों पर भी आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर रही है।

मंगलवार को इज्जतनगर पुलिस ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का बताकर वसूली करने वाले फर्जी इंस्पेक्टर और दरोगा असलम खां निवासी सर्वोदय नगर व अमीर हमजा निवासी सनईया रानी सीबीगंज को गिरफ्तार किया था। वह दोनों रेता-बजरी का काम करने वाले व्यापारी से 60 हजार रुपये की मांग कर रहे थे और उससे पहले उसके मैनेजर से 5 हजार रुपये वसूलकर ले गए थे।

पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा था। दोनों के पकड़े जाने की जानकारी के बाद शुक्रवार को फतेहगंज पश्चिमी के धंतिया गांव के रहने वाले मुजाहिद खान एसएसपी के पास पहुंचे और बताया कि दोनों जालसाजों ने उनके घर पर दबिश दी और सूटकेस लेकर भाग गए थे। सूटकेस में 1.45 लाख रुपये के साथ पत्नी के दो जोड़ी झुमकी व पायल थे।

वहीं किला के एक मीट व्यापारी ने एक लाख रुपये वसूलने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ एक अन्य मामला भी दर्ज कर रही है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि दोनों के गिरोह की जानकारी करने के लिए पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

ये भी पढ़ें-

बरेली: अचानक तीन दिन के लिए बंद की सुभाष नगर पुलिया

संबंधित समाचार