गृह मंत्री अमित शाह आज जाएंगे बिहार, GNSU के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिहार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एक दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। बता दें इस दौरान अमित शाह भोजपुर जिले के जगदीशपुर में वीर कुंवर सिंह की जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम में शिरकत के बाद अमित शाह सासाराम में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह …

बिहार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एक दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। बता दें इस दौरान अमित शाह भोजपुर जिले के जगदीशपुर में वीर कुंवर सिंह की जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम में शिरकत के बाद अमित शाह सासाराम में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। यूनिवर्सिटी दौरे के दौरान वह सासाराम मेडिकल और मैनेजमेंट के छात्रों और अन्य पाठ्यक्रमों में 700 से ज्यादा छात्रों को डिग्री देंगे।

जानकारी के मुताबिक गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के इस पहले दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई अन्य नेता भी शामिल होंगे। इसमें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, लोकसभा सांसद मनोज तिवारी और अन्य लोकसभा सांसद डॉ. संजय जायसवाल शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें-

पुलवामा: आतंकवादी हमले में घायल रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी की मौत

 

 

संबंधित समाचार