Russia-Ukraine War : मारियुपोल में मिली एक और सामूहिक कब्र, 1000 शव होने की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। यूक्रेन के ध्वस्त हो चुके शहर मारियुपोल के बाहर एक और सामूहिक कब्र मिली है। शहर के मेयर के सलाहकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शहर की परिषद ने ‘प्लेनेट लैब्स’ द्वारा उपग्रह से ली गयी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसे सामूहिक कब्र बताया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि …

कीव। यूक्रेन के ध्वस्त हो चुके शहर मारियुपोल के बाहर एक और सामूहिक कब्र मिली है। शहर के मेयर के सलाहकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शहर की परिषद ने ‘प्लेनेट लैब्स’ द्वारा उपग्रह से ली गयी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसे सामूहिक कब्र बताया जा रहा हैं।

बताया जा रहा है कि 45 मीटर लंबे और 25 मीटर चौडी इस कब्र में मारियुपोल के कम से कम 1,000 निवासियों के शव हो सकते हैं। यह भी बताया कि सामूहिक कब्र व्यनोरादने गांव के बाहर देखी गयी है जो मारियुपोल के पूर्व में पड़ता है।

इससे पहले उपग्रह तस्वीरें उपलब्ध कराने वाली कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा दी गई तस्वीरों में मारियुपोल के पश्चिम में स्थित मनहुस शहर में सामूहिक रूप से 200 से अधिक कब्रें दिखाई दी थीं। सामूहिक कब्र के मिलने के बाद यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि रूस शहर में नागरिकों की हत्या को छिपाने की कोशिश कर रहा है।

ये भी पढ़ें : Russia-Ukraine War : मारियुपोल के पास खोदी गई सामूहिक कब्रें, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

संबंधित समाचार