मेरठ: पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
मेरठ। जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करके खुद को फांसी लगा ली। पारिवारिक कलह और पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद खुद भी अपनी जिंदगी खत्म कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गयी और …
मेरठ। जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करके खुद को फांसी लगा ली। पारिवारिक कलह और पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद खुद भी अपनी जिंदगी खत्म कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की है। जहां साबेज अपनी पत्नी सीबा के साथ रह रहा था। साबेज की किराना की दुकान पूरा दिन बंद रही और घर से दोनों में से कोई घर से बाहर नहीं निकला, जिसके बाद पड़ोसियों ने घर में जाकर देखा तो पति की लटकती लाश और पत्नी का शव घर में पड़ा था। लोगों ने पुलिस को बुलाया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पत्नी की कूलर के तार से गला घोट कर हत्या की गई है। जिसके बाद पति ने खुद को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें-काशी में रात का तापमान 28°C के पार, मौसम विभाग ने 25-26 अप्रैल को जारी किया ‘लू’ का अलर्ट
