Indian Police Force: रोहित शेट्टी की एक्शन सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी, देखें फर्स्ट लुक
मुंबई। डायरेक्टर्स रोहित शेट्टी फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर भी कदम रखने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी ने कुछ दिनों पहले ही अपनी मेगा बजट एक्शन वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का ऐलान किया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल प्ले करते दिखेंगे। ताजा रिपोर्ट की मानें तो रोहित शेट्टी की अपकमिंग वेब सीरीज …
मुंबई। डायरेक्टर्स रोहित शेट्टी फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर भी कदम रखने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी ने कुछ दिनों पहले ही अपनी मेगा बजट एक्शन वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का ऐलान किया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल प्ले करते दिखेंगे।
ताजा रिपोर्ट की मानें तो रोहित शेट्टी की अपकमिंग वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद शिल्पा शेट्टी की भी एंट्री हो गई है। वेब सीरीज के निर्माताओं ने शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक रिलीज किया है, जिसमें वो एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी को अब तक दर्शकों ने ऐसे किरदार में नहीं देखा है।
Ready to set the OTT platform on fire for the first time?Superrr Thrilled to join The Action King #RohitShetty in his Cop Universe! #IndianPoliceForceOnPrime, now filming!???♀️?? @SidMalhotra @PrimeVideoIN @RSPicturez #ShilpaShettyJoinsIndianPoliceForce #IndianPoliceForce pic.twitter.com/1JwOODKFZb
— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) April 23, 2022
शिल्पा शेट्टी पोस्टर में काले रंग की ड्रेस पहनी दिख रही हैं और उनके हाथ में बंदूर दिख रही है। शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक देखकर ऐसा लग रहा है कि वो इस वेब सीरीज में जमकर एक्शन करेंगे और दर्शकों का दिल जीत लेंगी।
