हल्द्वानी : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, हत्या का आरोप
हल्द्वानी, अमृत विचार। राजपुरा निवासी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता की पत्नी क्षमा गुप्ता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर घर में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बरेली से पहुंचे मृतका के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राजपुरा निवासी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता की पत्नी क्षमा गुप्ता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर घर में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बरेली से पहुंचे मृतका के परिजन ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह बीचबचाव कराया।
जानकारी के मुताबिक, व्यापारी सचिन गुप्ता की शादी चार साल पहले बरेली से हुई थी। सचिन के दो बच्चे भी हैं। क्षमा के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई है जिसके बाद फांसी पर लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
