भाजपा प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में मोतिहारी से अयोध्या दर्शन को आएंगे 700 श्रद्धालु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद से ही अयोध्या में तीर्थ यात्रियों का स्पेशल ट्रेन से आने का क्रम जारी है। भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए गर्मी और ठंडी की परवाह न करते हुए रामनगरी पहुंच रहे हैं। रविवार को बापूधाम मोतिहारी से एक समर स्पेशल ट्रेन पहली बार अयोध्या पहुंच …

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद से ही अयोध्या में तीर्थ यात्रियों का स्पेशल ट्रेन से आने का क्रम जारी है। भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए गर्मी और ठंडी की परवाह न करते हुए रामनगरी पहुंच रहे हैं। रविवार को बापूधाम मोतिहारी से एक समर स्पेशल ट्रेन पहली बार अयोध्या पहुंच रही है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के नेतृत्व में यह ट्रेन सुबह अयोध्या जंक्शन पर पहुंचेगी। इसमें मोतिहारी से लगभग 700 लोग अयोध्या दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। स्टेशन पर भाजपा पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। दिन भर दर्शन करने के उपरांत शाम को सभी ट्रेन से लौट जाएंगे।

भाजपा महानगर महामंत्री परमानंद मिश्र ने बताया कि बापूधाम मोतिहारी-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस का आगमन सुबह 5:30 के करीब होगा। स्टेशन पर भाजपा पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। ट्रेन में राधा मोहन सिंह के नेतृत्व में मोतिहारी के भाजपा कार्यकर्ता रहेंगे। वहां से सभी प्राइवेट वाहन से हनुमानबाग जाएंगे। आठ बजे राम की पैड़ी पर सरयू आचमन व स्नान करेंगे। इसके बाद 9:30 से 11 बजे के बीच में हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन का कार्यक्रम तय हुआ है।

फिर 11 से 12 बजे तक में कनक भवन में दर्शन-पूजन करने के बाद सभी हनुमानबाग में भोजन करेंगे। थोड़ा विश्राम करने के बाद 2:30 कार्यशाला के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से सभी नागेश्वरनाथ का दर्शन करने को जाएंगे। शाम को सरयू आरती में शामिल होने के बाद फिर से हनुमानबाग में वापसी करेंगे। खाना खाकर 9 बजे रेलवे स्टेशन से ट्रेन से वापस चले जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: राम मंदिर का 30% निर्माण कार्य हुआ पूरा, मंदिर परिसर में होंगे यह विकास

संबंधित समाचार