बाराबंकी: माइनर कटने से कई बीघा फसल जलमग्न, लाखों का हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी।  सैदनपुर माइनर कटने से किसानों की कई बीघे फसल जलमग्न हुई । फसल डूबने से परेशान किसानों की मदद में उतरे पूर्व प्रधान ने अपने पैसे से जेसीबी मंगवाकर कर माइनर को पटवाया तब जाकर किसानों को राहत मिली। शनिवार को भोर पहर अचानक ग्राम खिदरापुर में शारदा सहायक नहर से निकली सैदनपुर माइनर …

बाराबंकी।  सैदनपुर माइनर कटने से किसानों की कई बीघे फसल जलमग्न हुई । फसल डूबने से परेशान किसानों की मदद में उतरे पूर्व प्रधान ने अपने पैसे से जेसीबी मंगवाकर कर माइनर को पटवाया तब जाकर किसानों को राहत मिली।

शनिवार को भोर पहर अचानक ग्राम खिदरापुर में शारदा सहायक नहर से निकली सैदनपुर माइनर कट गई। देखते ही देखते 40-50 वीघे भूमि जलमग्न हो गयी। सुबह खेतों पर पहुंचे ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी तो उनके द्वारा सूचना पिआरवी पुलिस को  दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में सैदनपुर के पूर्व प्रधान राजेश वर्मा ने अपने खर्च पर जेसीबी मंगवा कर माइनर की पटरी पटवाई।माइनर कटने से बाबूलाल रामकेतार दीपक कुमार, राम हेत, विनोद कुमार आदि तमाम किसानों की मेंथा फसल डूब गई। नहर कटने की सूचना के बाद भी मौके पर कोई विभागीय अधिकारी नहीं पहुंचा।

बताते चलें नहरों और माइनरों की सिल्ट सफाई के दौरान ठेकेदारों के द्वारा बरती गई लापरवाही के कारण अक्सर क्षेत्र की माइनर कट जाती है। जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है । बीते सप्ताह क्षेत्र के तारापुर गांव में भी माइनर कटने से किसानों की सैकड़ों वीघा मेंथा की फसल जलमग्न हो गई थी।

पढ़ें- अयोध्या: तारों से निकली चिंगारी, कई बीघा गेहूं की फसल राख

संबंधित समाचार