अमरोहा : गंगा में डूबे युवक की दूसरे दिन भी तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंडी धनौरा,अमरोहा,अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के गांव सीपीया घाट पर अंत्येष्टि के दौरान स्नान करते समय डूबे युवक की तलाश दूसरे दिन भी जारी है। बता दें कि अमरोहा बॉर्डर के गांव बाड़ीवाला जिला बिजनौर निवासी सोमपाल सिंह पुत्र अमर सिंह की ताई का बीमारी के चलते देहांत हो गया था। शुक्रवार को परिवार के …

मंडी धनौरा,अमरोहा,अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के गांव सीपीया घाट पर अंत्येष्टि के दौरान स्नान करते समय डूबे युवक की तलाश दूसरे दिन भी जारी है। बता दें कि अमरोहा बॉर्डर के गांव बाड़ीवाला जिला बिजनौर निवासी सोमपाल सिंह पुत्र अमर सिंह की ताई का बीमारी के चलते देहांत हो गया था।

शुक्रवार को परिवार के लोग अंत्येष्टि करने के लिए मंडी धनौरा के गांव सीपीया घाट पर गए थे। अंत्येष्टि के बाद गांव के कुछ लोग घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान सोमपाल पुत्र अमर सिंह ने भी स्नान करने के लिए गंगा में छलांग लगा दी और वह गहरे पानी में चला गया। कुछ देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई । चीख-पुकार सुनकर पास में मौजूद गोताखोर भी पहुंचे और वह सोमपाल को तलाशने के लिए गंगा में उतर गए ।

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई खबर लिखे जाने तक गोताखोरों द्वारा सोमपाल की तलाश जारी थी परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। शनिवार की सुबह पुलिस के साथ परिवार के लोग भी घाट पर पहुंचे और तलाश शुरू करा दी, लेकिन अभी तक सोमपाल का कुछ नहीं पता चल सका है। जिसकी वजह से परिवार के लोग काफी परेशान हैं।

ये भी पढ़ें  :अमरोहा : अंतिम संस्कार के बाद स्नान करते समय युवक डूबा

संबंधित समाचार