रुद्रपुर: सुभाष कॉलोनी में कन्फेक्शनरी प्रोडेक्ट के गोदाम में लगी आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। सुभाष कॉलोनी में एक ट्रेडर्स के गोदाम में अचानक आग लग गई। जिससें वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल के तीन वाहनों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से गोदाम में रखा कन्फेक्शनरी का सामान जलकर राख हो गया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। …

रुद्रपुर, अमृत विचार। सुभाष कॉलोनी में एक ट्रेडर्स के गोदाम में अचानक आग लग गई। जिससें वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल के तीन वाहनों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से गोदाम में रखा कन्फेक्शनरी का सामान जलकर राख हो गया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

भूरारानी निवासी राजकुमार बत्रा की सुभाष कॉलोनी में विपिन ट्रेडर्स नाम से कन्फेक्शनरी के प्रोडेक्ट की दुकान है। दुकान के बगल में उनका गोदाम भी है। जिसमें लाखों रुपये का कन्फेक्शनरी का सामान रखा हुआ था। शनिवार को सुबह 10.30 बजे वह अपनी दुकान पर आये और दुकान खोलने के बाद दुकान के कर्मचारी ने गोदाम का शटर खोलकर दुकान में काम के लिए चला गया।

इस दौरान उन्हें गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। जिस पर उन्होंने गोदाम में जाकर देखा तो वहां आग लगी हुई थी। आनन-फानन में उन्होंने गोदाम को शटर के पास रखा सामान बाहर निकाला। लेकिन जब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। इस दौरान सूचना पर पहुंची दमकल के तीन वाहनों ने आग पर काबू पाया।

लेकिन तब तक गोदाम का सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची। गोदाम स्वामी राजकुमार बत्रा ने बताया कि उनकी कन्फेक्शनरी की होलसेल की दुकान है। गोदाम में उससे संबंधित ही सामान रखा हुआ था। आग से करीब 10 से 12 लाख रुपये का सामन जल गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव ने बताया कि दमकल के दो वाहनों ने आग पर काबू पा लिया था। लेकिन पन्नी के आइटम और धुआं होने की वजह से तीसरे दमकल के वाहन का भी प्रयोग किया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आग शार्ट सर्किट से लगी प्रतीत हो रही है।

संबंधित समाचार