हल्द्वानी में बनने जा रहा कुमाऊं का सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, आयुक्त ने जांची तैयारियां
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी के इंदिरा नगर गेट के सामने गौला रोखड़ में 35 करोड़ की लागत से कुमाऊं का सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनने जा रहा है। आज कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्यदायी संस्था पेयजल निगम को निर्धारित समयावधि 31 …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी के इंदिरा नगर गेट के सामने गौला रोखड़ में 35 करोड़ की लागत से कुमाऊं का सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनने जा रहा है। आज कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्यदायी संस्था पेयजल निगम को निर्धारित समयावधि 31 जुलाई 2022 तक हरहाल में गुणवत्ता युक्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में वार्ड नम्बर एक से 35 वार्ड के क्षेत्र को टैप कर ट्रीटमेंट किया जाएगा।

मौके पर साइट अभियंता निशा रावत ने कंक्रीट के लिए प्रयुक्त कोर्स सैंड के फाइनेस्ट मॉड्यूल्स का सीव एंड एनालिसिस परीक्षण व प्लांट में प्रयुक्त एम 30 क्यूब्स का भी मशीन से परीक्षण करके दिखाया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता पेयजल निगम एके कटारिया ने बताया कि शहरी विकास विभाग के अंतर्गत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अंतर्गत 06 यूनिट हैं जिनमें रॉ सीवेज पम्पिंग स्टेशन, प्राइमरी ट्रीटमेंट यूनिट, सिकुएनस बैच रिएक्टर, स्लज हैंडलिंग यूनिट, क्लोरीन कांटेक्ट टैंक और एडमिन बिल्डिंग शामिल हैं।
