लखनऊ: चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को सौंपा पांच सूत्रीय मांग पत्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से आज मुलाकात कर पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है, साथ ही विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएं भी बतायीं हैं। दरअसल, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात के …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से आज मुलाकात कर पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है, साथ ही विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएं भी बतायीं हैं। दरअसल, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात के दौरान पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ की तरफ से उप मुख्यमंत्री को दिए मांग पत्र में कहा गया है कि स्थानांतरण सत्र में चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्थानांतरण से मुक्त रखा जाए, केवल स्वयं के अनुरोध, प्रदोन्नति उपरांत समायोजन या प्रशासनिक आधार पर ही स्थानांतरण किये जाय।
नर्स की भी डाक्टरों एवं अन्य की भांति गृह जनपद में तैनाती की जाय। 7 वें वेतन आयोग एवं वेतन समिति 2016 द्वारा किया गये संस्तुतियों के आधार पर वेतनमान,ग्रेड वेतन के पुनरीक्षण तथा विभिन्न प्रकार के भत्ते तत्काल लागू किये जाय,सभी संवर्गों का पुनर्गठन किया जाय। इसके अलावा सभी चिकित्सालयों में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे एवं सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था तत्काल की जाय।
चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के प्रधान महासचिव अशोक कुमार ने बताया है कि उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक लगभग 25 मिनट तक चली,इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मामले में महानिदेशक से तत्काल आख्या मांगी गई है। इस अवसर पर चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण सचान, सचिव सर्वेश पाटिल, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, संयुक्त सचिव कमल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष कपिल वर्मा एवं जिला अध्यक्ष डीपीए अरुण अवस्थी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-उप मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी कमियों को दूर करने के प्रति गंभीर नहीं अस्पताल प्रशासन, आज भी जस के तस रहे हालात
