राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटों में मिले 1094 नए संक्रमित, कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली।  देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवर को कोरोना वायरस संक्रमण के 1097 नए मामले सामने आए हैं, जबिक दो लोगों की महामारी के चलते मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों के अनुसार देश की राजधानी में अब तक संक्रमण के कुल 18,73,793 मामले सामने …

नई दिल्ली।  देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवर को कोरोना वायरस संक्रमण के 1097 नए मामले सामने आए हैं, जबिक दो लोगों की महामारी के चलते मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों के अनुसार देश की राजधानी में अब तक संक्रमण के कुल 18,73,793 मामले सामने आ चुके हैं, और कोविड-19 से 26,166 मरीजों की मौत हो चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार अभी अस्पताल पहुंचने वाले कोविड के मरीजों की सख्या कम है। वहीं उपचाराधीन कुल मरीजों का तीन प्रतिशत से भी कम है। मौजूदा समय में दिल्ली के अस्पतालों में कोविड के केवल 79 मरीज भर्ती हैं, 2,532 लोग घर पर आइसोलेशन में हैं।

वहीं महाराष्ट्र में 25 मार्च के बाद शनिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 194 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 78,76,697 हो गई। संक्रमण से एक रोगी की मौत के साथ ही मृतकों की सख्या 1,47,832 हो गई है।

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र हनुमान चालीसा मामला : नवनीत राणा को थाने लेकर पहुंची पुलिस, सांसद ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी मदद

संबंधित समाचार