बरेली: 26 अप्रैल तक जारी हो सकता है बरेली से हज पर जाने वाले आजमीन का कोटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली, अमृत विचार। 2019 में सऊदी अरब ने भारत का हज कोटा 25000 बढ़ाया था। इसके चलते देश से हज यात्रियों का कोटा 2 लाख हो गया था। कोरोना पाबंदियों के चलते देशों के कोटे में कमी की गई है। इस साल बिना महरम के देशभर से 5000 से अधिक महिलाएं हज पर जाएंगी। दरअसल …

 बरेली, अमृत विचार। 2019 में सऊदी अरब ने भारत का हज कोटा 25000 बढ़ाया था। इसके चलते देश से हज यात्रियों का कोटा 2 लाख हो गया था। कोरोना पाबंदियों के चलते देशों के कोटे में कमी की गई है। इस साल बिना महरम के देशभर से 5000 से अधिक महिलाएं हज पर जाएंगी। दरअसल हज यात्रियों का सऊदी ने 125 देशों का कोटा तय किया है।

भारत से 79,237 हज यात्रियों को जाने का मौका मिलेगा। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने राज्यों का कोटा तय कर दिया है उत्तर प्रदेश से 8836 को हज पर जाने का मौका मिलेगा। अब उत्तर प्रदेश हज कमेटी जल्द ही जिलों का कोटा जारी करेगी जो 26 अप्रैल तक जारी हो सकता है।

अभी आवेदन की गिनती चल रही है। गिनती में बरेली जिला और मण्डल भी शामिल है। पिछले 2 वर्षों से भारत समेत अन्य देशों के आजमीन हज यात्रा पर नहीं जा पाए थे। कोटा जारी होने के बाद हज यात्री हज की किस्त जमा करेंगे। हज कमेटी आफ इंडिया ने 22 अप्रैल तक हज आवेदन करने के लिए तिथि दी थी। इस बार 65 वर्ष से कम उम्र के लोग ही हज यात्रा में शामिल होंगे यह फैसला कोरोना वायरस के कारण लिया गया है। हज यात्रा पर जाने वाले आजमीन के लिए सऊदी सरकार ने आरटी-पीसीआर जांच और वैक्सीन की दो खुराकें भी अनिवार्य की हैं।

ये भी पढ़ें-

बरेली: गोली चलाने वाले भाजपा नेता की जमानत अर्जी निचली अदालत से निरस्त

संबंधित समाचार