आज का राशिफल। 24 अप्रैल, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज आय बढ़ाने के विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। घर के लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। लोग आपसे सलाह और विचार-विमर्श कर मानसिक शान्ति महसूस करेंगे। दांपत्य संबंधों में आत्मीयता महसूस करेंगे। वृष आज सकारात्मक विचारों का आपके ऊपर प्रभाव रहेगा। अधिकतर काम भागदौड़ करके पूरे हो जायेंगे। विरोधी पक्ष पर …

मेष

आज आय बढ़ाने के विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। घर के लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। लोग आपसे सलाह और विचार-विमर्श कर मानसिक शान्ति महसूस करेंगे। दांपत्य संबंधों में आत्मीयता महसूस करेंगे।

वृष

आज सकारात्मक विचारों का आपके ऊपर प्रभाव रहेगा। अधिकतर काम भागदौड़ करके पूरे हो जायेंगे। विरोधी पक्ष पर आप भारी पड़ेंगे। कारोबार में बदलाव व परिवर्तन करने का विचार बनायेंगे। गुरुजनों से आज भेंट हो सकती है।

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में अव्यवस्था हो सकती है। उच्च अधिकारियों से मतभेद होने की आशंका है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही खतरनाक हो सकती है। आज झूठ बोलने की प्रवृत्ति के कारण आपकी छवि खराब हो सकती है।

कर्क

आज उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थी काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। दंापत्य जीवन में प्रेम भावना बढ़ेगी। जॉब में अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग बढ़ेगा। भविष्य की योजनाओं में ध्यान केन्द्रित कर पायेंगे।

सिंह

आज आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। ई-मेल के माध्यम से आपको शुभ सूचना मिल सकती है। विदेशी भूमि पर रह रहे पार्टनर्स के साथ बिजनेस प्लान कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिलेंगे।

कन्या

आज विवाह योग्य युवाओं के प्रेम विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ गम्भीर विषयों पर चर्चा होगी। आपकी जीवनशैली में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। जल्दबाज़ी से बचें और सही समय पर ही अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करें।

तुला

आज ठंडे पानी के सेवन और धूप में बाहर जाने से बचें। नया काम शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें। आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहेगा। अपने स्वाभिमान का ध्यान रखते हुए डील करें। श्वास रोगियों को प्रदूषण से बचना चाहिए।

वृश्चिक

आज आपके एक फोन से कई महत्वपूर्ण काम हो जायेंगे। मित्रों से कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। आप लोगों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। सन्तान के व्यवहार से मन प्रसन्न होगा। रुके हुए कार्य अपने आप ही बन जायेंगे।

धनु

आज साझेदारों के प्रति अपना व्यवहार काफी अच्छा रखें। आपकी सुमधुर और विनम्र वाणी से लोग काफी आकर्षित रहेंगे। जीवनसाथी की नाराजगी को दूर कर सकते हैं। बचे हुए धन का कहीं निवेश कर सकते हैं। फ्रॉड कॉल्स से सावधान रहें।

मकर

आज बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ होगा। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। कृषि उत्पादों के विक्रय से जुड़े व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।

कुंभ

आज बेवजह की बातें तूल पकड़ सकती हैं। प्रेमी जन की काफी चिन्ता हो सकती है। छोटे लाभ के लिए बड़ा नुकसान कराने से बचें। कामकाज में आपको बहुत सुधार करने की आवश्यकता है। एकाग्रचित्त होकर आपको अपना काम करना चाहिए।

मीन

आज किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना आपके लिए काफी लाभकारी रहेगा। अपने व्यवहार में सदैव लचीलापन रखें। महिलाओं को बोलने से पहले शब्दों का सावधानी पूर्वक चयन करना चाहिए। अपने मनोरञ्जन व शौक पर धन खर्च करेंगे।