बहराइच: करंट लगने से शुगर मिल के श्रमिक की मौत, मामले को दबाने में लगा रहा प्रबंधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली देहात के चिलवरिया में स्थित शिंभावली शुगर मिल में काम कर रहे एक श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। रविवार को पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के मुताबिक मिल प्रबंधन मामले को दबाने में लगी थी। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम मछियाही निवासी पंचम प्रसाद श्रमिक थे। शनिवार …

बहराइच। कोतवाली देहात के चिलवरिया में स्थित शिंभावली शुगर मिल में काम कर रहे एक श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। रविवार को पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के मुताबिक मिल प्रबंधन मामले को दबाने में लगी थी।

कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम मछियाही निवासी पंचम प्रसाद श्रमिक थे। शनिवार दोपहर में पंचम शिंभावली शुगर मिल मिल में काम कर रहा था। तभी अचानक बिजली सप्लाई शुरू हो गई। करंट की चपेट में आकर श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। घटना को मिल प्रबंधन दबाने में लगा रहा। वहीं चिलवरिया चौकी पुलिस शव को पोस्टमार्टम को भेजने में आनाकानी करता रहा।

मीडिया में मामला आने के बाद पुलिस हरकत में आई, तब पुलिस घटना स्थल गई। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोपहर बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें-प्रतापगढ़: MLC अक्षय प्रताप सिंह की बड़ी मुश्किलें, कोर्ट ने निरस्त की जमानत

संबंधित समाचार