लखनऊ: LDA को मुख्तार अंसारी के नाम पर मिले 10 प्लॉट, ED ने मांगी पूरी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। जिला जेल में बंद पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर ताबड़तोड़ एक्शन चल रहा है। ईडी लगातार मुख्तार अंसारी की संपत्तियों का ब्यौरा इकट्ठा कर रही है। ईडी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) से बाहुबली की संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी मांगी है। LDA लगातार बाहुबली की संपत्तियों की जांच में जुटा हुआ …

बांदा। जिला जेल में बंद पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर ताबड़तोड़ एक्शन चल रहा है। ईडी लगातार मुख्तार अंसारी की संपत्तियों का ब्यौरा इकट्ठा कर रही है। ईडी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) से बाहुबली की संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी मांगी है।

LDA लगातार बाहुबली की संपत्तियों की जांच में जुटा हुआ है। अब LDA को 10 ऐसे प्लॉट और फ्लैट मिले हैं, जिनके आवंटियों के नाम मुख्तार हैं। इन आवंटियों में पूर्व विधायक की संपत्ति का पता लगाने के लिए पूरा ब्यौरा संपत्ति सेक्शन को भेजा है। उसके बाद मुख्तार और उसके घरवालों के नाम की असली संपत्ति के बारे में जानकारी ढूंढी जाएगी।

बता दें कि गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के लखनऊ, गाजीपुर, मऊ और वाराणसी में करोड़ों की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

पढ़ें-दक्षिण अफ्रीकी टीम जून में करेगी भारत का दौरा, खेलेगी पांच टी20…देखें पूरा शेड्यूल

संबंधित समाचार