बाराबंकी: मार्फीन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
बाराबंकी। जिले में पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हैदर गढ़ थाना क्षेत्र में दो अभियुक्त 85 ग्राम मार्फिन के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। थाना हैदरगढ़ पुलिस ने अभियुक्त राकेश कुमार लोध पुत्र अयोध्या प्रसाद रामप्यारे लोध पुत्र भोला निवासीगण बेलवा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को बहुता मोड़ मेन …
बाराबंकी। जिले में पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हैदर गढ़ थाना क्षेत्र में दो अभियुक्त 85 ग्राम मार्फिन के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। थाना हैदरगढ़ पुलिस ने अभियुक्त राकेश कुमार लोध पुत्र अयोध्या प्रसाद रामप्यारे लोध पुत्र भोला निवासीगण बेलवा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को बहुता मोड़ मेन रोड से गिरफ्तार किया गया।
तलाशी में अभियुक्त राकेश कुमार लोध के पास से 45 ग्राम व अभियुक्त रामप्यारे के पास से 40 ग्राम अवैध मारफीन बरामद किया गया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
पढ़ें-बहराइच: शिक्षक ने पत्नी की हत्या कर शव को घर में दफनाया, आरोपी फरार
