काशीपुर: ड्राइवर को आई झपकी, पेड़ से टकराई कार, दो डॉक्टर समेत पांच घायल
काशीपुर, अमृत विचार। कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने पर वैवाहिक समारोह से घर लौट रहे दो डॉक्टर और उनकी पत्नियां घायल हो गईं। एक डॉक्टर की हालत गंभीर होने पर एक निजी अस्पताल में उन्हे वेंटीलेटर पर रखा गया है। शनिवार की शाम बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके अग्रवाल और पैथोलॉजिस्ट डॉ. बीएम …
काशीपुर, अमृत विचार। कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने पर वैवाहिक समारोह से घर लौट रहे दो डॉक्टर और उनकी पत्नियां घायल हो गईं। एक डॉक्टर की हालत गंभीर होने पर एक निजी अस्पताल में उन्हे वेंटीलेटर पर रखा गया है।
शनिवार की शाम बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके अग्रवाल और पैथोलॉजिस्ट डॉ. बीएम गोयल अपनी-अपनी पत्नियों के साथ कार में सवार होकर रामनगर एक वैवाहिक समारोह में शिरकत करने गए। देर रात वापस घर लौटते समय रामनगर रोड धनौरी के पास कार चालक को नींद आ गई और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके अग्रवाल की हालत गंभीर होने पर उन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि उनकी पत्नी के पैर में फ्रैक्चर हो गया। एयरबैग खुलने के कारण डॉ. बीएम गोयल और उनकी पत्नी, कार चालक चोटिल हो गए। जिनका भी इलाज किया गया।
