काशीपुर: शादी का झांसा देकर चार साल तक करता रहा दुष्कर्म, कोर्ट की शरण में गई पीड़िता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने मेहंदी लगाने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र निवासी …

काशीपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने मेहंदी लगाने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने धारा 156(3) के तहत न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें कहा कि वह बाजार में एक कपड़े की दुकान पर चार साल पहले काम करती थी। दुकान के सामने मोहल्ला महेशपुरा निवासी सुनील कुमार उर्फ सुमित कुमार मेहंदी लगाने का काम करता है। एक ही स्थान पर कार्य करने के कारण उससे जान पहचान हो गई और उसने अपने को अविवाहित बताकर नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दीं और शादी करने का झांसा दिया। आरोपी ने चार साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।

शादी के लिये कहने पर युवक उसे अपने साथ ले गया और गृहस्थी का सभी सामान खरीदवा दिया, लेकिन शादी नहीं की। इसके बाद जब भी वह शादी के लिये कहती तो वह मारपीट करता रहता था। दो नवंबर 2021 को आरोपी ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार