बहराइच: किसान भागीदारी प्राथमिकता अभियान का कल होगा शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कृषि विभाग की ओर से सोमवार से जिले भर में किसान भागीदारी प्राथमिकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत किसानों सभी पात्र किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए नोडल भी तैनात किए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय ने जिले के सभी किसानों के लिए पत्र जारी किया है। …

बहराइच। कृषि विभाग की ओर से सोमवार से जिले भर में किसान भागीदारी प्राथमिकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत किसानों सभी पात्र किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए नोडल भी तैनात किए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय ने जिले के सभी किसानों के लिए पत्र जारी किया है।

जिसमें उन्होंने लिखा है कि शासन के निर्देशानुसार सोमवार से किसान भागीदारी प्राथमिकता अभियान का शुभारंभ सोमवार से होगा। ऐसे में जिले के सभी किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए विकास खंडवार नोडल, सहायक अधिकारियों को नामित किया गया है।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिन किसानों को केसीसी की सुविधा नहीं मिल रही है। वह सभी गांव के लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी और क्षेत्रीय कृषि अधिकारी से संपर्क कर कार्ड बनवाएं। उन्होंने बताया कि अभियान का समापन पांच मई को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-भीमताल: किसानों ने जानी मछली पालन की वैज्ञानिक तकनीक, ‘जल पुरुष’ ने साझा किए अनुभव

संबंधित समाचार