हल्द्वानी: जिले में 24 घंटे के भीतर प्रेमी युगल समेत पांच की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में एक प्रेमी युगल ने जहर खा कर जान दे दी। दोनों के शव एक साथ मिले। प्रेमी युगल समेत पिछले 24 घंटों के भीतर जिले में पांच लोगों की मौत हुई। भीमताल विकासखंड के स्यूड़ा गांव निवासी हीरा सिंह (25) पुत्र गणेश सिंह व अनीता सिंह सम्मल (18) पुत्र …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में एक प्रेमी युगल ने जहर खा कर जान दे दी। दोनों के शव एक साथ मिले। प्रेमी युगल समेत पिछले 24 घंटों के भीतर जिले में पांच लोगों की मौत हुई।
भीमताल विकासखंड के स्यूड़ा गांव निवासी हीरा सिंह (25) पुत्र गणेश सिंह व अनीता सिंह सम्मल (18) पुत्र लक्ष्मण सिंह सम्मल प्यार करते थे लेकिन परिवार वाले दोनों की शादी को राजी नहीं थे। इसके चलते शनिवार की रात में दोनों ने परचून की दुकान में जहर खाकर जान दे दी। यह दुकान हीरा की है।
दूसरे मामले में मूल रूप से कुली गांव गंगोलीहाट पिथौरागढ़ निवासी होशियार राम (55) पुत्र दौलत राम उत्तरी गौजाजाली बिचली हल्द्वानी में अपने बेटे के यहां आये थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार रात में खाना खाने के बाद वह टहलने के लिये निकले थे। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गयी।
तीसरे मामले में गांधीनगर लालकुआं निवासी मीनू गुप्ता (40) पत्नी आनंद कुमार गोयल ने रविवार को जहर खाकर जान दे दी। इसके पीछे पति से विवाद को वजह माना जा रहा है।
इधर, काठगोदाम थाना क्षेत्र में मजदूरी कर रहा रेबार कटरा शाहजहांपुर निवासी सुखलाल मौर्य (25) पुत्र नत्थू लाल गश खाकर गिर गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
