कोरोना महामारी के बढ़ते केसों को लेकर प्रधानमंत्री करेगें 27अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना महामारी ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। कोविड-19 महामारी की बढ़ती रफ्तारको लेकर PM मोदी 27 अप्रैल को देश के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में PM के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेगें। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य …
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना महामारी ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। कोविड-19 महामारी की बढ़ती रफ्तारको लेकर PM मोदी 27 अप्रैल को देश के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में PM के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेगें।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और उनके मंत्रालय से संबंधित अधिकारियों के भी इस बैठक में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रो के हवाले से जानकारी मिली है कि इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण भी देश में बढ़ते कोविड के मामलों को लेकर एक प्रस्तुतिकरण देंगे। समीक्षा बैठक में पीएम मोदी देश की जनता को एक और बूस्टर डोज को मुफ़्त करने के लिए राज्यों से आग्रह भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
जबलपुर में ससुर-साले ने दामाद को पेट्रोल डालकर जलाया, पत्नी व सरहज ने बजाया
