बहराइच: जहर खुरानी गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिकअप वाहन बरामद
नानपारा/बहराइच। एसओजी और नानपारा पुलिस ने लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुए लूट का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह सभी जहर खुरानी गिरोह के सदस्य हैं। लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के न्यू कालोनी संतोष नगर दुबग्गा निवासी शुभम चौरसिया पुत्र राम सनेही ने …
नानपारा/बहराइच। एसओजी और नानपारा पुलिस ने लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुए लूट का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह सभी जहर खुरानी गिरोह के सदस्य हैं। लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के न्यू कालोनी संतोष नगर दुबग्गा निवासी शुभम चौरसिया पुत्र राम सनेही ने 18 अप्रैल को नानपारा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि नानपारा निवासी लोग उसके पिकअप वाहन से सामान लेकर आए।
सभी ने नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद वाहन, मोबाइल और 10 हजार नकदी समेत अन्य सामान लूट किया। पुलिस अधीक्षक ने एसओजी और नानपारा पुलिस को घटना के खुलासे का निर्देश दिया। नानपारा कोतवाल भानु प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी मुकेश सिंह की टीम ने रविवार को हाइवे से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक इन सभी के मोबाइल नंबर से ट्रेस कर कार्यवाई की गई है।
कोतवाल ने बताया कि कोतवाली नानपारा के सरैया गांव निवासी बाबू पुत्र अशरफ अली, विमल कुमार उर्फ नौरंग लोध पुत्र मायाराम, दाधीच कुमार पाल पुत्र राम मिलन, खैरीघाट थाना क्षेत्र के नकहा निवासी जाकिर पुत्र बिलाल और मोतीपुर के गायघाट निवासी विकास पाल को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक यह सभी जहर खुरानी गिरोह के सदस्य हैं। सभी के पास से बरामद सामान को सीज कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-अमरोहा : अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, सात बाइक बरामद
