बरेली: तेल भरे टैंकर मामले में खुल सकते हैं कई सफेदपोशों के नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर में पकड़े गए तेल के टैंकरों में अप मिश्रित पेट्रोलियम होने की बात कही जा रही है। पूर्ति विभाग अब पूरा नेटवर्क खंगालने में जुट गया है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक कई सफेदपोशों के नाम खुलकर सामने आए हैं। जिनकी जांच की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई …

बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर में पकड़े गए तेल के टैंकरों में अप मिश्रित पेट्रोलियम होने की बात कही जा रही है। पूर्ति विभाग अब पूरा नेटवर्क खंगालने में जुट गया है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक कई सफेदपोशों के नाम खुलकर सामने आए हैं। जिनकी जांच की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को बिथरी चैनपुर के गांव बेनीपुर तिराहा पर पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने दो टैंकरों को पकड़ा। जिसमे अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ होने की बात कही गई। इस कार्रवाई के बाद कोई भी टैंकरों पर अपना दावा पेश करने के लिए आगे नहीं आया। इसलिए संदेह के दायरे में रखते हुए दोनों टैंकर सील कर थाने में खड़े करा दिए।

विभाग की तरफ से अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के बाजए विभाग अवैध कारोबारियों तक पहुंचने की बात कह रहा है। सूत्रों की माने तो करीब 5 लोगों के नाम खुलकर सामने आ रहे हैं जो पार्टनरशिप में इस कारोबार को चला रहे थे। विभाग जल्द ही इन लोगों का नाम जांच में खोलने की तैयारी भी कर रहा है।

जिलाधिकारी का अनुमोदन मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। शुरुआती जांच में पता चला है कि शहर का एक बड़ा ट्रांसपोर्ट कारोबारी इस कारोबार का मास्टरमाइंड है। उधर जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी।

संबंधित समाचार