LaLiga : बार्सिलोना घरेलू मैदान पर फिर हारा, रीयाल मैड्रिड खिताब से एक अंक दूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैड्रिड। बार्सिलोना की घरेलू मैदान पर तीसरी हार के कारण रीयाल मैड्रिड का स्पेनिश फुटबॉल लीग ला का खिताब जीतने का रास्ता भी साफ हो गया। बार्सिलोना को रविवार को खेले गये मैच में रायो वालेकानो ने 1-0 से हराया। यह पहला अवसर है जबकि बार्सिलोना ने किसी एक सत्र में सभी प्रतियोगिताओं में अपने …

मैड्रिड। बार्सिलोना की घरेलू मैदान पर तीसरी हार के कारण रीयाल मैड्रिड का स्पेनिश फुटबॉल लीग ला का खिताब जीतने का रास्ता भी साफ हो गया। बार्सिलोना को रविवार को खेले गये मैच में रायो वालेकानो ने 1-0 से हराया। यह पहला अवसर है जबकि बार्सिलोना ने किसी एक सत्र में सभी प्रतियोगिताओं में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच गंवाये। बार्सिलोना की हार से रीयाल मैड्रिड अब पिछले तीन सत्र में अपने दूसरे खिताब से केवल एक अंक दूर रह गया है।

रीयाल मैड्रिड के पास शनिवार को खिताब जीतने का मौका रहेगा जब वह एस्पेनयोल की मेजबानी करेगा। वह अभी दूसरे नंबर पर काबिज बार्सिलोना से 15 अंक आगे है। लीग में अभी पांच दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं। बार्सिलोना ने इससे पहले रायो के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर लगातार सात मैच जीते थे लेकिन रविवार को अलवारो गर्सिया के सातवें मिनट में किये गोल से उसका यह विजय अभियान थम गया।

इस हार के बाद बार्सिलोना के तीसरे नंबर पर काबिज सेविला के बराबर अंक रह गये हैं। वह चौथे स्थान की टीम एटलेटिको मैड्रिड से केवल दो अंक आगे है। लीग में चोटी पर रहने वाली चार टीम चैंपियन्स लीग में जगह बनाएंगी। ला लिगा में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम स्पेनिश सुपर कप में भी जगह बनाएगी जो सऊदी अरब में खेला जाएगा।

लीवरपूल ने एवर्टन को हराया
मैनचेस्टर। लीवरपूल ने रविवार को यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में एवर्टन को 2-0 से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर चल रहे मैनचेस्टर सिटी पर दबाव बढ़ा दिया। इस हार के बाद एवर्टन पर निचली लीग में खिसकने का खतरा भी बढ़ गया है। लीवरपूल की ओर से दूसरे हाफ में एंड्रयू रॉबर्टसन (62वें मिनट) और डिवोक ओरिगी (85वें मिनट) ने गोल दागे। इस जीत से लीवरपूल के 33 मैच में 79 अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर चल रहे मैनचेस्टर सिटी से सिर्फ एक अंक पीछे है जिसके इतने ही मैच में 80 अंक हैं। इस हार के बाद एवर्टन की टीम 20 टीम की अंक तालिका में 18वें स्थान पर है। बर्नले की टीम वोल्वरहैम्पटन को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए निचली लीग में खिसकने वाली तीन टीम की सूची से बाहर आ गई है। टीम 17वें स्थान पर है और उसके एवर्टन से दो अंक अधिक हैं।

ये भी पढ़ें : Ligue-1 : पेरिस सेंट जर्मेन ने रिकार्ड 10वीं बार जीता फ्रांसीसी लीग-1 का खिताब

संबंधित समाचार