IPL 2022, MI vs LSG : केएल राहुल पर धीमी ओवर गति के लिए लगा 24 लाख रुपये का जुर्माना, मुंबई के खिलाफ गलती दोहराना पड़ा भारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में धीमी ओवर गति के लिये 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह इस सत्र में दूसरा अवसर है जबकि राहुल पर धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया है। पहली बार उन पर …

मुंबई। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में धीमी ओवर गति के लिये 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह इस सत्र में दूसरा अवसर है जबकि राहुल पर धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया है। पहली बार उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

आईपीएल ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘केएल राहुल पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया जबकि अंतिम एकादश में शामिल अन्य खिलाड़ियों पर छह लाख रुपये या उनके मैच शुल्क का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया है।’’  इसमें कहा गया है, ‘‘यह इस सत्र में दूसरा अवसर है जबकि टीम ने आईपीएल की आचार संहिता के तहत नियत समय में ओवर पूरे नहीं किये।’’ लखनऊ ने राहुल के शतक के दम पर इस मैच में मुंबई को 36 रन से हराया।

शानदार प्रदर्शन के बल पर जीती सुपर जायंट्स
मुंबई इंडियंस ने पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। गेंदबाजों ने बेहतर गेंदबाजी की, लेकिन केएल राहुल को आउट नहीं कर सके। 62 गेंदों पर 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से राहुल ने नाबाद 103 रनों की पारी खेली। उन्होंने आखिरी ओवर में छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया। राहुल के अलावा मनीष पांडे ने 22 गेंदों पर 22 रन बनाए।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ आईपीएल इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा