प्रयागराज: महिला की धारदार हथियार से हुई हत्या, पास में सो रहे घरवालों को घटना की नहीं लगी भनक, जांच शुरू
प्रयागराज। यमुनापार के कोरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुहा गांव में रविवार देर रात श्यामकली (45) पत्नी देवी पत्नी प्रसाद मिश्र की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात बिजली न होने के कारण मृतका श्यामकली, उनकी दो बेटी और पति देवी प्रसाद घर के बाहर अलग-अलग चारपाई पर …
प्रयागराज। यमुनापार के कोरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुहा गांव में रविवार देर रात श्यामकली (45) पत्नी देवी पत्नी प्रसाद मिश्र की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई।
जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात बिजली न होने के कारण मृतका श्यामकली, उनकी दो बेटी और पति देवी प्रसाद घर के बाहर अलग-अलग चारपाई पर लेटे थे। देर रात किसी ने श्यामकली के सिर पर धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी। सोमवार भोर में बेटियां उठीं तो मां की खून से लथपथ लाश देखकर चिल्लाने लगीं। बेटियों की चीख-पुकार सुन देवी प्रसाद भी उठ गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम और स्निफर डॉग को भेजा गया था।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि, आरोपी कोई भी हो जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
पढ़ें- मेरठ: पति ने दरिंदगी से गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
