बहराइच: स्कूल चलो अभियान रैली को MLC ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों को स्कूल भेजने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय के तिलखांवा विकास क्षेत्र पयागपुर में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। जागरूकता रैली को डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी एमएलसी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुभारंभ मां सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी द्वारा किया गया। पश्चात विद्यालय के …

बहराइच। स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय के तिलखांवा विकास क्षेत्र पयागपुर में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। जागरूकता रैली को डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी एमएलसी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुभारंभ मां सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी द्वारा किया गया। पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत प्रस्तुत किए गये। अभिभावकों, महिलाओं एवं बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र नाथ द्विवेदी ने शासन द्वारा दिए जा रहे निशुल्क पाठ्य पुस्तक, निशुल्क भोजन व अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया।

सभी अभिभावकों से अपील किया कि क्षेत्र के सभी बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराया जाए। इसके लिए विभाग कर्मी, शिक्षक और अधिकारी सभी लोग निरंतर प्रयास कर रहे हैं। मुख्य अतिथि डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने महिलाओं से विस्तृत चर्चा की।कहा कि बच्चों को पढ़ाई ने साथ अन्य कार्य का दबाव न बनाएं। समापन पर विद्यालय परिवार की तरफ से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राकेश कुमार मिश्र डीसी, मार्तण्ड त्रिपाठी प्रधानाध्यापक, श्रीनिवास शुक्ल, समरपाल सिंह, आशीष यादव, अनिल कुमार शर्मा,सतीश कुमार पाण्डेय, दुर्गेश द्विवेदी,एस एम सी अध्यक्ष बेचू दयाल तिवारी, राधेश्याम मिश्रा बृजभूषण तिवारी, उमेश मिश्र अजय कुमार उपस्थित रहे।

पढ़ें-गौतम बुद्ध नगर में पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे लोगों के काटे चालान, कोरोना को लेकर सख्त हुआ प्रशासन

संबंधित समाचार