मुरादाबाद : उधार की रकम मांगने पर ईंट से भी किया हमला, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दोस्ती गांठ कर दो युवकों ने जरूरी काम बताकर 20 हजार रुपये उधार ले लिए। काफी दिन तक पैसे नहीं लौटाए तो पीड़ित ने अपनी रकम मांगी। तब आरोपियों ने मारपीट और ईंट से हमला करके पीड़ित को घायल कर दिया। पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दोस्ती गांठ कर दो युवकों ने जरूरी काम बताकर 20 हजार रुपये उधार ले लिए। काफी दिन तक पैसे नहीं लौटाए तो पीड़ित ने अपनी रकम मांगी। तब आरोपियों ने मारपीट और ईंट से हमला करके पीड़ित को घायल कर दिया। पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की जिगर कालोनी निवासी आसिफ अली ने बताया कि नागफनी के डिप्टीगंज निवासी कादिर व माजिद से उसकी जान-पहचान हो गई थी। दोनों ने जरूरी काम बताकर 20 हजार रुपये उधार लिए थे। उन्होंने जल्द ही रकम वापस करने का भरोसा दिया था। मगर जब काफी दिन बाद भी उन्होंने पैसे नहीं लौटाए तो आसिफ ने तकादा किया। इसके बाद भी कादिर और माजिद आनाकानी करते रहे।

शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे आसिफ बाजार से घर लौट रहा था। खरे के चौराहे के पास कादिर और माजिद ने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उधार के रुपये वापस मांगने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर दोनों ने उसके साथ मारपीट कर स्कूटी से गिरा दिया। इसके बाद ईंट से हमला करके घायल कर दिया।

चीखपुकार होने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी बाद में देख लेने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने अस्पताल पहुंच कर उपचार कराया और फिर थाने में तहरीर दी। सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:-मुरादाबाद : किशोरी 20 हजार रुपये लेकर फरार, मुकदमा दर्ज  

संबंधित समाचार