खटीमा: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, सुसाइट नोट मिला
खटीमा, अमृत विचार। टनकपुर-पीलीभीत रेलवे लाइन में मेला एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। यूपी सीमा पर हुए हादसे में रविवार देर शाम शिनाख्त नहीं पाई थी। सोमवार को उसकी शिनाख्त म़़झोला निवासी पूरन के रूप में हुई। उसके पास से दो पन्ने का सुसाइट नोट भी मिला। पुलिस के अनुसार, …
खटीमा, अमृत विचार। टनकपुर-पीलीभीत रेलवे लाइन में मेला एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। यूपी सीमा पर हुए हादसे में रविवार देर शाम शिनाख्त नहीं पाई थी। सोमवार को उसकी शिनाख्त म़़झोला निवासी पूरन के रूप में हुई। उसके पास से दो पन्ने का सुसाइट नोट भी मिला।
पुलिस के अनुसार, रविवार शाम 3.50 बजे टनकपुर से पीलीभीत को जा रही मेला एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सत्रहमील चौकी प्रभारी एसआई विजय कुमार ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की जेब से दो पन्नों का सुसाइट नोट व कुछ नगदी, मोबाइल बरामद हुआ। सुसाइट नोट में एक व्यक्ति द्वारा उस पर झूठा मोटर चोरी का आरोप लगाया गया है। इसके चलते उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रविवार की देर रात शव की शिनाख्त ग्राम मझोला निवासी 15 वर्षीय पूरन पुत्र मोहन स्वरूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक का पिता साइकिल पंचर व मरम्मत का कार्य कर गुजर बसर करता है।
