अमरोहा : हाईटेंशन लाइन से मजदूर की मौत, बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का अरोप
अमरोहा/ हसनपुर, अमृत विचार। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते रहरा थाना क्षेत्र के मजदूर की जान चली गई। मामला बाजपुर (सोहार) जिला ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड का बताया जा रहा है। विभाग की परमिशन लेकर भोगपुरा निवासी प्रमोद (20 वर्ष) 11 हजार की लाइन पर काम कर रहा था। तभी बिजलीघर में किसी ने लाइन …
अमरोहा/ हसनपुर, अमृत विचार। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते रहरा थाना क्षेत्र के मजदूर की जान चली गई। मामला बाजपुर (सोहार) जिला ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड का बताया जा रहा है। विभाग की परमिशन लेकर भोगपुरा निवासी प्रमोद (20 वर्ष) 11 हजार की लाइन पर काम कर रहा था।
तभी बिजलीघर में किसी ने लाइन जोड़ दी। जिससे मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई। परिजनों को जब प्रमोद की मौत की सूचना मिली तो घर में मातम छा गया। ग्रामीणों ने परिवारजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया और भोगपुरा से सभी उत्तराखंड को रवाना हो गए।
बताते चलें कि भोगपुरा में जशवंत खड़गवंशी का परिवार है, परिवार में दो बेटी व तीन बेटे हैं, ज़मीन थोड़ी होने के कारण मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। जशवंत का मुख्य सहारा मझला बेटा प्रमोद था जो बहुत समय से उत्तराखंड क्षेत्र में मजदूरी कर परिवार का सहारा बना हुआ था , भोगपुरा निवासी प्रमोद अभी दो दिन पहले ही गांव से नरेश व मनोज के साथ काम करने गया था जो ठेकेदारी में मजदूरी पर काम करते हैं।
सोमवार को प्रमोद बिजली का खम्भा लगवाने के बाद 11 हजार की लाइन पर चढ़कर तार को सही कर रहा था, जबकि स्थानीय बिजलीघर से जानकारी में लेने पर काम करने की सूचना पहले ही दी गयी थी। इसी बीच बिजली घर से किसी ने विद्युत लाइन शुरू कर दी। जिससे प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। प्रमोद की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
ये भी पढ़ें:- संभल : सिंचाई करने गए युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
