मजबूत संगठन के पीछे कार्यपद्धति की भूमिका अहम: भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण अभियान के दूसरे दिन ‘संगठन संरचना में हमारी भूमिका’ विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने कहा कि मजबूत संगठन के पीछे हमारी कार्यपद्धति की अहम भूमिका है। अनूप गुप्ता ने …

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण अभियान के दूसरे दिन ‘संगठन संरचना में हमारी भूमिका’ विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने कहा कि मजबूत संगठन के पीछे हमारी कार्यपद्धति की अहम भूमिका है।

अनूप गुप्ता ने कहा कि हमारा संगठन दुनिया का सबसे मजबूत संगठन है इसके पीछे भी हमारी कार्यपद्धति की सबसे अहम भूमिका है।
किसी भी कार्य की सफलता चार चीजों पर निर्भर करती है,योजना बनाना, उसको जमीन पर उतारना, मानिटरिंग करना एवं उसकी समीक्षा करना। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि निर्णय प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए जिसमें कोई दोष न हो। किसी भी निर्णय के पहले आपस में पर्याप्त चर्चा होनी चाहिए।

संगठन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य कार्यकर्ता का निर्माण करना होता है। कार्यकर्ता के निर्माण के लिये सबसे अच्छा तरीका है अपरिचित को परिचित बनाना, परिचित को मित्र बनाना,मित्र को कार्यकर्ता बनाना,कार्यकर्ता को पदाधिकारी बनाना और पदाधिकारी को नेता बनाना। इस प्रक्रिया से अगर हम गुजरते हुये काम करेंगे तो हमारा संगठन भी मजबूत रहेग और कार्यकर्ता संगठनकर्ता के साथ-साथ नेता भी बन सकेगा।

यह भी पढ़ें:-शिवसेना ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हिंदुत्व एक संस्कृति है, अराजकता नहीं

संबंधित समाचार