आज का राशिफल। 26 अप्रैल, 2022
मेष आज घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। मनोरंजन का भी पर्याप्त आनन्द लेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको काफी मदद मिलेगी। कारोबार को लेकर बड़े भाई-बहनों से उचित सलाह भी मिल सकती है। बच्चों के साथ से आपका मन आनन्दित होगा। वृष आज करियर को लेकर आप जिस अवसर की तलाश में थे वो …
मेष
आज घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। मनोरंजन का भी पर्याप्त आनन्द लेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको काफी मदद मिलेगी। कारोबार को लेकर बड़े भाई-बहनों से उचित सलाह भी मिल सकती है। बच्चों के साथ से आपका मन आनन्दित होगा।
वृष
आज करियर को लेकर आप जिस अवसर की तलाश में थे वो आपको आज मिल सकता है। जीवनसाथी का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। भविष्य को लेकर पैसा जमा कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा।
मिथुन
आज परिजनों के साथ किसी विवाह कार्यक्रम का ज़िम्मेदारी पूर्वक हिस्सा बन सकते हैं। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। प्रेम संबंधों में सुख की अनुभूति करेंगे। सन्तान की शिक्षा और योग्यता से काफी प्रभावित रहेंगे।
कर्क
आज धन खो जाने की आशंका है। अपनी कमियों को दूसरों के सामने प्रकट न होने दें। किसी प्रियजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। त्वरित निर्णय आज आपको लेने पड़ सकते हैं। दूसरों पर अपनी राय न थोपें। बिना वजह दूसरों के मामलों में न उलझें।
सिंह
आज व्यवसाय में नई तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं।दांपत्य संबंधों में निकटता रहेगी। दोपहर के बाद कोई रुका हुआ सरकारी काम हो सकता है। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। विदेशों में रह रहे मित्रों से मुलाक़ात होगी।
कन्या
आज स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। आई और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन जबरदस्त रहने वाला है। घर में बड़ों के साथ अच्छा संवाद रखें। इससे आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। कुछ लोग आपकी सफलता की राह में रोड़ा अटका सकते हैं।
तुला
आज घर के सभी लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। बुद्धिमान मित्र आपको अच्छी सलाह देंगे। आप पूजा-पाठ और मंत्र-साधना में समय बितायेंगे। मित्र और सहकर्मी आपकी काफी सहायता करेंगे। नए और रचनात्मक प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित रहेंगे।
वृश्चिक
आज दिन उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहेगा। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। कानूनी मामलों को लेकर परेशानी होगी। बच्चों पर अधिक रोक-टोक न करें। आपको व्यवहारिक निर्णय लेना चाहिए अपने खानपान को हेल्दी रखें।
धनु
आज समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में काफी ध्यान देना चाहिए। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आपके कार्यों में पारदर्शिता बनाकर रखें। घर के माहौल को खुशनुमा बनाने का प्रयास करें। अपने आदर्शों को काफी महत्व देंगे।
मकर
आज स्वादिष्ट व्यञ्जनों का आनन्द उठाएंगे। अविवाहित लड़कियों के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में भी गति देखने को मिलेगी। समस्याओं का हल निकालने की दिशा में तत्पर रहेंगे। परिवार में सब कुछ काफी अच्छा रहेगा।
कुंभ
आज कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम मिलेंगे। शत्रुओं का मनोबल आपके सामने गिर जाएगा। प्रभावशाली लोगों से गंभीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। जॉब में बदलाव का विचार बनाएंगे।
मीन
आज आपको कुछ नकारात्मक खबर भी मिल सकती है। हर स्थिति में धैर्य बनाये रखें। जॉब को लेकर मन कुछ चिंतित रहेगा। उधार को लेकर समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आलस्य और लापरवाही बिल्कुल न करें। निजी रिश्तों में पारदर्शिता रखें।
