कार के नहर में गिरने से पांच की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लुधियाना। पंजाब में लुधियाना जिले के झम्मट ब्रिज के पास एक कार के नहर में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी। घटना मंगलवार रात दो बजे की बतायी जा रही है। मृतकों की पहचान नंगला निवासी जतिंदर सिंह (40), जगतार सिंह (45), गोपालपुर के जग्गा सिंह (35), लेहल के कुलदीप सिंह (45) और …

लुधियाना। पंजाब में लुधियाना जिले के झम्मट ब्रिज के पास एक कार के नहर में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी। घटना मंगलवार रात दो बजे की बतायी जा रही है। मृतकों की पहचान नंगला निवासी जतिंदर सिंह (40), जगतार सिंह (45), गोपालपुर के जग्गा सिंह (35), लेहल के कुलदीप सिंह (45) और रुड़की के जगदीप सिंह (35) के रूप में की गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई और संदीप सिंह नामक शख्स बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को लुधियाना सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।

इसे भी पढ़ें-

ईडी ने एबीजी शिपयार्ड बैंक कर्ज धोखाधड़ी मामले में कई जगहों पर छापे मारे

 


संबंधित समाचार