Gadar 2: लखनऊ शेड्यूल की शूटिंग हुई पूरी, तारा सिंह का पहला लुक आया सामने, देखें फोटो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘गदर 2’ के लखनऊ शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। सनी देओल इन दिनों अमीषा पटेल के साथ वर्ष 2001 में प्रदर्शित अपनी सुपरहिट फिल्म गदर के सीक्वल ‘गदर 2’ में काम कर रहे हैं। View this post on Instagram …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘गदर 2’ के लखनऊ शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। सनी देओल इन दिनों अमीषा पटेल के साथ वर्ष 2001 में प्रदर्शित अपनी सुपरहिट फिल्म गदर के सीक्वल ‘गदर 2’ में काम कर रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में चल रही थी, जो अब पूरी हो गई है। सनी -अमीषा ने ‘गदर 2’ की लखनऊ शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म की शूटिंग का अगला शेड्यूल इसी साल जून में शुरू किया जाएगा।

सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तारा सिंह के लुक में अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “केवल कुछ भाग्यशाली लोगों को ही अद्भुत किरदारों को जीवन में वापस लाने का मौका मिलता है। 20 साल बाद पेश है तारा सिंह! फिल्म ‘गदर 2’ का पहला शेड्यूल पूरा करके बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।” गौरतलब है कि ‘गदर 2’ में सनी देओल , अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की अहम भूमिका है।

यह भी पढ़ें-लखनऊ: गदर-2 की शूटिंग के लिए सनी देओल समेत पूरी टीम पहुंची राजधानी

संबंधित समाचार