सनी देओल ने शुरू की फिल्म ‘सूर्या’ की शूटिंग, फोटो शेयर कर लिखा- एक मकसद मिल गया
मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म सूर्या की शूटिंग शुरू कर दी है। सनी देओल ने जयपुर में सूर्या की शूटिंग शुरू कर दी है। सनी ने इस फिल्म के सेट से अपनी एक फोटो भी साझा की।इस फोटो में सनी देओल सीढियों पर बैठे हुए नजर आ रहे …
मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म सूर्या की शूटिंग शुरू कर दी है। सनी देओल ने जयपुर में सूर्या की शूटिंग शुरू कर दी है। सनी ने इस फिल्म के सेट से अपनी एक फोटो भी साझा की।
इस फोटो में सनी देओल सीढियों पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई नजर आ रही है। सनी देओल का लुक बेहद सिंपल और आकर्षक लग रहा है।
फोटो शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, “उसके पास सारी खुशियां थीं लेकिन फिर जीवन की यात्रा ने उसकी खुशियां छीन लीं। उसे घृणा, क्रोध और प्रतिशोध के साथ छोड़ दिया। लेकिन ‘सूर्या’ को एक मकसद मिल गया…।” सनी देओल की ‘सूर्या’ मलयालम फिल्म ‘जोसेफ’ की हिंदी रीमेक है। फिल्म का निर्देशन एम. पदमकुमार कर रहे हैं, उन्होंने मलयालम फिल्म को भी निर्देशित किया था।
यह भी पढ़ें-लखनऊ: गदर-2 की शूटिंग के लिए सनी देओल समेत पूरी टीम पहुंची राजधानी
