अयोध्या: हाफिज-ए-कुरान का दर्स हासिल करने पर सम्मानित किए गए जमन हैदर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। इमामबाड़ा स्थित जामा मस्जिद में आयोजित ‘एक शाम कुरान के नाम’ प्रोग्राम में हाफिज-ए-कुरान का दर्स हासिल करने वाले युवा जमन हैदर को सम्मानित किया गया है। इमाम-ए-जुमा मौलाना अहमद अली आब्दी ने 25 हजार रुपये नगद और शाल उढ़ाकर तोहफा प्रदान किया। एक शाम कुरान के नाम के उनवान से जामा मस्जिद में …

अयोध्या। इमामबाड़ा स्थित जामा मस्जिद में आयोजित ‘एक शाम कुरान के नाम’ प्रोग्राम में हाफिज-ए-कुरान का दर्स हासिल करने वाले युवा जमन हैदर को सम्मानित किया गया है। इमाम-ए-जुमा मौलाना अहमद अली आब्दी ने 25 हजार रुपये नगद और शाल उढ़ाकर तोहफा प्रदान किया।

एक शाम कुरान के नाम के उनवान से जामा मस्जिद में हुए प्रोग्राम में तमाम उलेमाओं ने शिरकत की। कारी गाजी अब्बास ने हदीस ए किसा से प्रोग्राम की शुरुआत की। उसके बाद मदरसे नूरे इस्लाम के बच्चों ने बारी-बारी कुरान की आयत और सुरे पढ़ कर सुनाए, जिस पर मोमनींन व उलेमाओं ने बच्चों की हौसला अफजाई की।

रमजान के दर्स-ए-कुरान में शिरकत करने पर रिजवान हसनैन, इजहार हुसैन, रजा आबिदी, जीना आबिदी, मोहम्मद हसनैन, रजा रिजवी, पप्पू आबिदी, अली हैदर, गाजी अब्बास, यूसुफ आबिदी को भी तोहफा देकर सम्मानित किया गया। मौलाना अहमद अली आब्दी ने अपने नूरानी बयान में कहा बच्चों के साथ साथ बड़ों को कुरान पढ़ने और सीखने मे आगे आना चाहिए।

इस मौके पर मौलाना मोहम्मद मोहसिन, मौलाना जाफर रजा आबिदी, मौलाना आजिम बाकरी, मौलाना कमर मेंहदी, मौलाना हैदर अब्बास, मौलाना मंजर अब्बास और मौलाना जफर अब्बास कुम्मी साहब, मौलाना शहजान की ओर से किए जा रहे कामों की सराहना की। डॉ मिर्जा शाहब शाह, जावेद आबिदी, मुनीर आबिदी, हुसैन मेहदी, जाकिर हुसैन पाशा, अर्शी फैजाबादी मौलाना जाफर रजा आब्दी ने सबका शुक्रिया अदा किया।

पढ़ें- मुरादाबाद: भव्यता से मनाया गया राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस, ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित

संबंधित समाचार