गरमपानी: जंगलों में आग से उठ रहे धुएं से रोगी बढ़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। फायर सीजन की शुरूआत में ही जंगलों में आग बेकाबू होने लगी है। जंगल की आग से उठ रहे धुएं से दमा तथा सांस के रोगी बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुये सीएचसी गरमपानी व बेतालघाट को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने दमा व सांस के रोगों …

गरमपानी, अमृत विचार। फायर सीजन की शुरूआत में ही जंगलों में आग बेकाबू होने लगी है। जंगल की आग से उठ रहे धुएं से दमा तथा सांस के रोगी बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुये सीएचसी गरमपानी व बेतालघाट को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने दमा व सांस के रोगों से ग्रसित मरीजों के लिए ऑक्सीजन व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ही आग की चपेट में आने वाले व्यक्ति के अस्पताल पहुंचने पर तत्काल उपचार के निर्देश दिये हैं।

कोसी घाटी में भवाली से सुयालबाड़ी तथा आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह जंगल आग से धधक रहे हैं। सुबह-शाम जंगलों से दमघोटू धुआं उठ रहा है। वन संपदा खाक होने के साथ ही अब दमा व सांस के मरीजों पर भी खतरा मंडराने लगा है। चिकित्सकों ने ऐसे में सांस व दमा से ग्रसित मरीजों को विशेष एहतियात बरतने को कहा है।

वहीं, सीएचसी गरमपानी व बेतालघाट के स्वास्थ्य कर्मचारियों व चिकित्सकों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये गये हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश कुमार के अनुसार अस्पतालों में व्यवस्था चाक-चौबंद रखने को कहा गया है। अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिये गये हैं।

संबंधित समाचार