नैनीताल: एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने पहुंचे पति-पत्नी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। शहर में पति-पत्नी ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से जसपुर निवासी मीनाक्षी चौधरी ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी नैनीताल निवासी मोहम्मद आसिफ से शादी हुई थी। …

नैनीताल, अमृत विचार। शहर में पति-पत्नी ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से जसपुर निवासी मीनाक्षी चौधरी ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी नैनीताल निवासी मोहम्मद आसिफ से शादी हुई थी। जिसके बाद से ससुराल पक्ष की ओर से उसे लगातार परेशान किया गया। उत्पीड़न के साथ ही उसके साथ मारपीट भी की जाने लगी। इससे परेशान होकर उसने घर भी छोड़ा। जिसके बाद पति ने उसे समझा बुझाकर फिर से घर बुला लिया। लेकिन, परेशान करने तथा मारपीट करने का सिलसिला थमा नहीं। जिस पर उसने मल्लीताल कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

उसके पति पर्दाधारा मल्लीताल निवासी मोहम्मद आसिफ की ओर से भी कोतवाली में शिकायती पत्र दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि उसकी पत्नी की ओर से लगातार उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। जिस कारण उसका कारोबार खत्म हो गया। वह लंबे समय से पारिवारिक कलह झेल रहा है। यही नहीं पूर्व में उसकी पत्नी ने नोएडा में तीन मंजिला भवन से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की। पत्नी के परिजनों की ओर से भी उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं। उसने पुलिस से प्रकरण में जांच के बाद उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसआई हरीश सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार