किच्छा: पैसे छीनकर भाग रहे मुरादाबाद के दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। नगर के मुख्य बाजार में ग्रामीण के पैसे छीन कर भाग रहे आरोपी युवक को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। घटना में शामिल दो लोगों को पकड़ लिया गया जबकि एक आरोपी पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए पैसे भी …

किच्छा, अमृत विचार। नगर के मुख्य बाजार में ग्रामीण के पैसे छीन कर भाग रहे आरोपी युवक को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। घटना में शामिल दो लोगों को पकड़ लिया गया जबकि एक आरोपी पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए पैसे भी बरामद कर लिए। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली अंतर्गत ग्राम महाराजपुर निवासी सतीश कुमार पुत्र सोहनलाल किच्छा बाजार में खरीदारी करने आया था। नगर के मुख्य बाजार में ग्रामीण सतीश कुमार के हाथ में रखा बैग छीनकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सतीश कुमार के शोर मचाने पर तमाम लोगों ने आरोपी का पीछा शुरू कर दिया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करते हुए थाना कटघर, जिला मुरादाबाद, यूपी निवासी आमिर तथा ख्वाजा नगर धीमरी रोड कोहिनूर, थाना मझोला, जिला मुरादाबाद, यूपी निवासी गुड्डू को हिरासत में लेते हुए ग्रामीण के लूटे गए 2000 रुपए बरामद कर लिए, जबकि आरोपियों का तीसरा साथी चार हजार की नकदी लेकर मौके से फरार हो गया।

एसएसआई शंकर सिंह रावत ने बताया कि पीड़ित ग्रामीण के अनुसार उसके पास 6000 रुपए की नगदी थी जिसमें आरोपियों से दो हजार की नगदी बरामद कर ली गई है जबकि मौके से फरार हुआ तीसरा आरोपी चार हजार की नकदी लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है तथा घटना में शामिल तीसरे आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार