बिना नोटिस दिये लोगों के घर उजाड़ रही भाजपा : अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भाजपा सरकार सत्ता की ताकत का इस्तेमाल कर जनता की सेवा करने की बजाए बिना नोटिस दिए लोगों का घर उजाड़ रही है। इसलिए दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी ऐसी कार्रवाई पर रोक लगनी चाहिए। यह बात सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहीं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कार्यकर्ताओं …

लखनऊ। भाजपा सरकार सत्ता की ताकत का इस्तेमाल कर जनता की सेवा करने की बजाए बिना नोटिस दिए लोगों का घर उजाड़ रही है। इसलिए दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी ऐसी कार्रवाई पर रोक लगनी चाहिए। यह बात सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहीं।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार के पास दो ही काम हैं, एक जनता का बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाना और दूसरा नफरत व अफवाहों के सहारे समाज को बांटना। प्रदेश सरकार ने शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं को तिलांजलि दे दी है।

जनता भीषण गर्मी में बिजली कटौती से त्राहि-त्राहि कर रही है। भाजपा राज में समाज में सौहार्द के बजाय वैमनस्य बढ़ रहा है। गरीब और गरीब व अमीर और अमीर हो रहा है। लोकतांत्रिक मूल्यों का बुरी तरह कुचला जा रहा है। बेरोजगारी, बढ़ती कीमतों पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हरपाल सैनी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- पार्टी में मुलायम सिंह यादव की कोई हैसियत नहीं

संबंधित समाचार