भाजपा सरकार में देश का दुनिया में गौरव बढ़ा : श्रीराम चौहान
देवरिया। यूपी सरकार के पूर्व मंत्री तथा विधायक श्रीराम चौहान ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में देश का दुनिया में हर क्षेत्र में गौरव बढ़ा है तथा भारत की स्थिति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अत्यधिक मजबूत हुई है। चौहान ने मंगलवार को यहां भाजपा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के …
देवरिया। यूपी सरकार के पूर्व मंत्री तथा विधायक श्रीराम चौहान ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में देश का दुनिया में हर क्षेत्र में गौरव बढ़ा है तथा भारत की स्थिति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अत्यधिक मजबूत हुई है। चौहान ने मंगलवार को यहां भाजपा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में कहा कि पिछले कुछ दशकों में भारत की स्थिति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अत्यधिक सुदृढ़ हुई है।
रूस और यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि में अत्यधिक बावजूद भारत ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने पक्ष को विश्व पटल पर मजबूती से रखा है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के समय भारत की हाथ जोड़ कर नमन करने की परंपरा को पूरे विश्व ने सराहा है, क्योंकि यह नमन करने की एक संक्रमण मुक्त शैली है।
उन्होंने कहा कि भारत ने कोरोना महामारी की तीसरी लहर के भंवरजाल से देश को बचा कर संवत् 2079 में कदम रखा है। कई क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बहुत तेजी से जोर पकड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार, पूर्ववर्ती सरकारों की तरह नीतिगत अपंगता की शिकार नहीं है। भारत आज अपने फैसले लेने में सक्षम है।
यह भी पढ़ें:-मजबूत संगठन के पीछे कार्यपद्धति की भूमिका अहम: भाजपा
